फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मिशन बुनियाद परीक्षा का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है जिसके तहत बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद के महत्व, उद्देश्यों और परीक्षा प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। परीक्षा की तैयारी और रजिस्ट्रेशन को लेकर जिलों में खंड और स्कूल स्तर पर विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन


सरकार की मंशा है कि राजकीय विद्यालय में पढ़ रहे कक्षा आठवीं और दसवीं के प्रत्येक विद्यार्थी तक इस परीक्षा और इससे मिलने वाले अवसरों की पूरी जानकारी पहुंचे। पिछले वर्षों में इस कार्यक्रम ने हजारों विद्यार्थियों को सशक्त किया है जिनमें से कई बच्चे आईआईटी, मेडिकल सहित प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचे हैं। इन पहलों ने राजकीय विद्यालयों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और लक्ष्य निर्धारण की प्रवृत्ति को मजबूत किया है।

विभाग ने नए बैच की शुरुआत करते हुए स्पष्ट किया कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए सही दिशा, अनुकूल वातावरण और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। बुनियाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है।
विज्ञापन




पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों का पंजीकरण अनिवार्य

बुनियाद परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें स्कूल विजिट, पंजीकरण प्रक्रिया और विद्यार्थियों तक पहुंचने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे प्रत्येक विद्यालय में जाकर आठवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को जागरूकता वीडियो दिखाएं, पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में समझाएं और वहीं पर उनका पंजीकरण करवाएं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा जबकि इच्छुक अन्य विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा तिथि, पाठ्यक्रम और प्रश्नपत्र के स्वरूप के बारे में भी जानकारी दी जाएगी ताकि वे परीक्षा के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो सकें।



ये रहेगा परीक्षा का शेड्यूल

आवेदन की शुरुआत — 13 नवंबर 2025

अंतिम तिथि — 16 दिसंबर 2025

परीक्षा प्रवेश पत्र जारी — 17 दिसंबर 2025

प्रथम चरण की परीक्षा — 24 दिसंबर 2025

परीक्षा का परिणाम — 20 जनवरी 2026

द्वितीय चरण की परीक्षा — 30 जनवरी 2026

परीक्षा का परिणाम — 25 फरवरी 2026

तृतीय चरण की परीक्षा — 3 अप्रैल 2026

परीक्षा का परिणाम — 5 मई 2026

दाखिले के लिए काउंसिलिंग — 7 मई 2026

नया बैच प्रारंभ — 15 मई 2026





नए सत्र के लिए शिक्षा विभाग द्वारा मिशन बुनियाद परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया है। परीक्षा के लिए 13 नवंबर से आवेदन शुरू हो चुके हैं। विद्यार्थी 16 दिसंबर तक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए समय रहते अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। - रोहित इंदौरा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें