फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सिटी स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Mon, 17 Nov 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सिटी स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को साइकिल से पार करते समय 65 वर्षीय सुरेश कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार शाम हुए इस हादसे में सुरेश कुमार की मौके पर ही जान चली गई। रेलवे पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे लाइनपार क्षेत्र निवासी सुरेश कुमार भिवानी से साइकिल पर घर लौट रहे थे। सिटी स्टेशन पर वे जैसे ही रेलवे ट्रैक को क्रॉस कर रहे थे उसी समय ट्रेन को लोको पायलट पीछे कर रहा था। इसी दौरान सुरेश कुमार ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के बेटों सचिन व टिंकू के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें