फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: अपनी पसंद का कॉलेज चुनने का विद्यार्थियों को मिला सुनहरा अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने एक बार फिर से स्नातक में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी लाने का काम किया है। जो विद्यार्थी पहली कट ऑफ लिस्ट में अपनी पसंद का कॉलेज नहीं चुन पाए थे, उन्हें इसके लिए एक और मौका दिया है। वे एडमिशन पोर्टल पर जाकर फिर से फॉर्म में एडिट कर अपनी पसंद का कॉलेज चुन सकते है, जिसके बाद दूसरी कट ऑफ सूची में भाग ले सकते है। इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से सूचना जारी की है, जिसे एडमिशन कमेटी विद्यार्थियों को हेल्प डेस्क और सूचना पट्ट पर पत्र चस्पा कर दे रही है।
विज्ञापन

एडमिशन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को अपनी पसंद के पांच कॉलेज चुनने होते है। पहली कट ऑफ लिस्ट में जिस विद्यार्थी का नाम आ गया मगर उसे अपनी पसंद का कॉलेज नहीं मिला, जिसके कारण उसके चेहरे पर निराशा छा गई है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों में अपनी फीस जमा करवा दी है तो वे फिर से पोर्टल पर जाकर फॉर्म एडिट कर सकते है और अपनी पसंद का कॉलेज चुनकर दूसरी कट ऑफ लिस्ट में भाग ले सकते है। मगर उनका दूसरी कट ऑफ लिस्ट में नाम आ जाता है तो पहले वाले कॉलेज से उनकी फीस वापस हो जाएगी और वे पसंद के कॉलेज में फीस जमा करवा दाखिला ले सकेंगे।
फीस जमा न करवाने वाले विद्यार्थियों को भी मिलेगा मौका
स्नातक प्रथम वर्ष में जिन विद्यार्थियों का पहली कट ऑफ लिस्ट में नाम आ गया था और वे किसी कारणवश फीस जमा नहीं करवा पाए थे उन्हें भी फिर से मौका दिया जाएगा। कॉलेजों में अगर सीट खाली रहती है तो 26 अगस्त को फिजिक्ल काउंसिलिंग करवाई जाएगी, जिसमें वे हिस्सा ले सकेंगे। हालांकि हिस्सा लेने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और कई कॉलेजों में तो ऑफलाइन आवेदन जमा करवाने की प्रक्रिया भी रहती है।
विज्ञापन

राजीव गांधी कॉलेज में 396 सीटें खाली
राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी नॉन मेडिकल की कुल 1030 सीट है। इनमें से 634 सीटों पर दाखिले हो चुके है, जबकि 396 सीट खाली है। बीए संकाय में कुल 640 सीट है, जिनमें से 433 सीटों पर दाखिला की फीस जमा हो चुकी है, जबकि 207 सीटें खाली है। बीकॉम में कुल 180 सीट है, जिनमें से 100 सीटों पर फीस जमा हो चुकी है, जबकि 80 सीटें खाली है। बीएससी नॉन मेडिकल की कुल 210 सीट है, जिनमें से 101 सीटों पर फीस जमा हो चुकी है, जबकि 109 सीट खाली है। इन खाली सीटों के लिए 19 अगस्त को दूसरी कट ऑफ लिस्ट लगाई जाएगी।
यह रहेगा एडमिशन का शेड्यूल:
- पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने की तिथि - 13 से 16 अगस्त तक।
- दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी- 19 अगस्त।
- दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने की तिथि- 20 से 23 अगस्त तक।
- कक्षाएं शुरू होंगी- 22 अगस्त।
- खाली सीटों को भरने के लिए दोबारा पोर्टल खुलेगा- 26 अगस्त।
ये दस्तावेज जरूरी:
दाखिले के लिए विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, परिवार आईडी, एससी/बीसी प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, विद्यार्थी की ईमेल आईडी, विद्यार्थी का मोबाइल नंबर, स्कैन किए गए हस्ताक्षर, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक अकाउंट नंबर, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होगी।
कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। स्नातक द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष की फीस जमा हो चुकी है, जबकि प्रथम वर्ष की पहली कट ऑफ लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा दी है। जिन्होंने दाखिला फीस जमा नहीं करवाई वे फिजिक्स काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकते है। साथ ही विद्यार्थियों का पसंद का कॉलेज चुनने के लिए भी यूजीसी ने एक ओर सुनहरा अवसर दिया है।
विज्ञापन

- प्रो. रेखा शर्मा, एडमिशन नोडल ऑफिसर, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें