फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट बढ़ाने के लिए प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Fri, 05 Aug 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सत्र 2016-17 मेें एक तरफ जहां कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद रेगुलर कक्षाएं लग रही है, तो वहीं दूसरी ओर एडमिशन पाने से वंचित रहे विद्यार्थी लगातार सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे है। कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के शिक्षा मंत्री के आदेशों के बावजूद सरकारी कॉलेजों में रोजाना शिक्षा विभाग के आदेशों का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एनएसयूआई के बैनर तले छात्रों ने शहर में प्रदर्शन कर लघुसचिवालय पहुंच कर तहसीलदार को अपना ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता नवीन ने कहा कि शिक्षा मंत्री के आदेश केवल ब्यान तक ही सिमटे रहे। अगर जल्द कॉलेजों में सीटें नहीं बढ़ाई गई तो मजबूरन सरकार के खिलाफ आंदोलन व रोड जाम करना पडे़गा। इस अवसर पर जिला प्रधान राकेश शर्मा, दीपक बज्जा, संदीप बारवास, राहुल बनेटा, भोल्ली जाखड़, सुनील, मनोज नंगला, सचिन, दिनेश, अनिल बडेसरा, हरिकेश, गोलू आदि शामिल रहे।  

छात्रों को गुमराह कर रहे हैं शिक्षा मंत्री
भिवानी। छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) के जिलाध्यक्ष लोकेश कटारिया ने कहा कि बढ़ी हुई 20 फीसदी सीटों पर अभी तक दाखिले आरंभ नहीं हुए हैं। सरकारी कॉलेजों में सीटें न बढ़ाकर शिक्षा मंत्री विद्यार्थियों को गुमराह कर रहे है या फिर विभाग उनके आदेशों की परवाह नहीं करता। इस अवसर पर नवीन कालू, संदीप, सोमबीर, प्रवीन, मोहित, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें