फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने शिकायत भी नहीं दी, फिर भी दर्ज हो गया दुष्कर्म का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने शिकायत भी नहीं दी, फिर भी उसके साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज हो गया। महिला पुलिस ने आईजी कार्यालय से आई शिकायत पर केस दर्ज किया। वहीं महिला ने अब थाने पहुंचकर ब्यान दिए कि न तो उसने ऐसी कोई शिकायत दी और न ही उसके साथ कोई गलत काम हुआ। जिसके बाद अब इस केस को रद्द करने की तैयारी हो गई है।
विज्ञापन

मामला सिवानी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक महिला का पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति के साथ रुपये के लेन-देन का विवाद चल रहा है। इसी मामले में 21 जुलाई को महिला थाना पुलिस के पास आईजी कार्यालय से एक शिकायत आई। जिसमें महिला द्वारा उक्त व्यक्ति के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए। महिला थाना पुलिस ने तुरंत शिकायत के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ 366, 376, 506 के तहत केस दर्ज कर दिया। जब पुलिस ने महिला से संपर्क साधा तो महिला का जवाब सुनकर सभी हैरान रह गए। महिला ने बताया कि उसने तो ऐसी कोई शिकायत किसी को नहीं दी और न ही उसके साथ कोई गलत काम हुआ हे। वहीं ऐसी शिकायत से महिला खुद भी हैरान है। सोमवार को महिला को थाने में बुलाया गया। महिला के बयान कलमबद्ध किए गए। जिसमें उसने ऐसी कोई शिकायत देने से इंकार किया।
मामले में महिला थाना प्रभारी एसआई नीलम ने बताया कि आईजी कार्यालय से आई शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था। महिला ने अब कहा है कि उसने ऐसी कोई शिकायत नहीं दी। जिसके बाद केस कैंसिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें