शहर की टीआईटी कॉलोनी के समीप ग्राम सचिव की बाइक को एक ऑटो रिक्शा ने पीछे से टक्कर मारी। हादसे में ग्राम सचिव को गंभीर चोटें आई। जिन्हें पहले जिला सामान्य और फिर हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चला। हादसे के बाद ग्राम सचिव के 91800 रुपये भी गायब हो गए।
घटना 15 जुलाई की शाम साढ़े आठ बजे की है। बैंक कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय विजय सिंह ने बताया कि वह बीडीपीओ कार्यालय में बतौर ग्राम सचिव लगा है। 15 जुलाई की देर शाम साढ़े आठ बजे वह अपने कार्यालय से घर की तरफ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान टीआईटी कॉलोनी के समीप एक ऑटो रिक्शा ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बेहोश हो गया। जिसे उसी ऑटो से भिवानी जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद उसके परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर उसका इलाज चला। होश में आने के बाद विजय सिंह ने बताया कि उसकी बाइक की डिग्गी में 91800 रुपये रखे थे, जो उसका बेटा बाइक बाद में लेकर घर पहुंचा था, जिसमें नहीं मिले। वहीं पुलिस ने घायल ग्राम सचिव के बयान दर्ज कर ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज हुआ है।