फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत ऑटो मार्केट से मुक्त कराया नाबालिग

Wed, 10 Jul 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
ऑपरेशन मुस्कान के तहत ऑटो मार्केट से नाबालिग को मुक्त कराया।
विज्ञापन
भिवानी। मानव तस्करी निरोधक एवं स्टेट क्राइम ब्रांच के साथ बाल कल्याण समिति सदस्यों ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बाल मजदूरी में फंसे बच्चों को मुक्त कराने का अभियान चलाया है। इस दौरान मंगलवार को टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में छापा मारा। टीम ने ऑटो मार्केट से टेंपो रिपेयरिंग मिस्त्री की दुकान पर काम कर रहा 11 साल का बच्चा बरामद किया। इस बच्चे से प्रारंभिक पूछताछ की तो उसने अपना नाम और पता बताया। इसके बाद इस बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष लाया गया।
विज्ञापन

मानव तस्करी निरोधक इकाई राज्य अपराध शाखा के एएसआई कपिल देव, प्रधान सिपाही राजबीर, प्रधान सिपाही जयबीर के अलावा बाल कल्याण समिति भिवानी के सदस्य सतेंद्र तंवर ने संयुक्त टीम के साथ शहर के हालुवास रोड व ऑटो मार्केट के समीप छापा मारा। इस दौरान एक टेंपो की दुकान पर काम कर रहे 11 साल के बच्चे को बरामद किया और उसे बाल मजदूरी से मुक्त कराया। टीम को सेंट्रल पार्क भिवानी से भी दस साल का बच्चा लावारिस हालत में मिला। बच्चा अपना नाम प्रिंस और पिता का नाम सचिन बता रहा है। बच्चा कुछ ज्यादा नहीं बोल पा रहा है। बच्चे का पता और परिजनों का पता नहीं चलने पर उसे फिलहाल ओपन सेल्टर होम में भेजा गया है।
वहीं उसकी काउंसिलिंग भी कराई जाएगी। स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम बच्चे के परिजनों की तलाश में जुटी है। जिला बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर ने बताया कि मानव तस्करी निरोधक इकाई राज्य अपराध शाखा और बाल कल्याण समिति द्वारा संयुक्त रूप से बाल श्रम में फंसे बच्चों को मुक्त कराने के लिए जुलाई माह में ऑप्रेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। पूरे माह के दौरान छापामारी कर बाल श्रम में फंसे बच्चों की पहचान कर उन्हें मुक्त कराकर पुनर्वास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें