फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 22 गांवों के पानी के मुद्दे पर मंत्री श्रुति ने भरी सभा में दिया वचन

Sat, 21 Jun 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव खरककलां में पीके स्टार ग्रुप द्वारा अभिनंदन समारोह में मंत्री श्रुति चौधरी व मौजूद ग्रामीण
विज्ञापन
खरक। सिंचाई एवं जल संसाधन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने 22 गांवों के पानी के मुद्दे पर भरी सभा में मांगों को पूरा करवाने का वचन दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को मजबूत बनाने के लिए वक्फ बोर्ड कानून बनाकर, तीन तलाक खत्म कर ऑपरेशन सिंदूर जैसे कड़े फैसले लिए हैं। श्रुति ने कहा कि देश हित में ऐसे बड़े कदम मजबूत व दमदार नेता ही ले सकता है। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी जिला के गांव खरककलां में पीके स्टार ग्रुप द्वारा अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी को पीके स्टार ग्रुप की तरफ से सिक्कों से भी तौला गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर श्रुति चौधरी को सर्वप्रथम पगड़ी पहनाकर व बड़ी माला के साथ स्वागत किया। अभिनंदन समारोह में मंच संचालन सुनील शास्त्री ने किया। वहीं बड़ी माला के साथ स्वागत करने वालों में राजकुमार शर्मा सरपंच, नीटू सरपंच, रमाकांत शर्मा ठेकेदार, सोनू शर्मा सरपंच कलिंगा, रमेश सरपंच, रामचंद्र सरपंच खरक खुर्द, प्रदीप सरपंच, आदि शामिल थे।
अभिनंदन समारोह में खरक कलां के सरपंच राजकुमार शर्मा ने 22 गांवों का नहरी पानी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया तथा गांव से जुड़ी अनेक मांगों को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के समक्ष रखा। मंत्री ने कहा कि स्थानीय विधायक कपूर बाल्मीकि को भी यह मांग पत्र प्रेषित करें तथा कहा कि ग्रामीणों की मांगों को पूरा करवाने में विधायक कपूर को वे व्यक्तिगत भी कहेंगी और खुद भी अन्य विभागों में बोलेंगी।
विज्ञापन

साथ ही मंत्री श्रुति चौधरी ने करीब 22 गांवों के सरपंच व प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वचन दिया कि हर हाल में बहुत जल्द लोगों को उनका पानी का हक दिलवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें