फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मिनी क्यूबा बॉक्सिंग क्लब ने जीते 4 पदक, ओवरऑल दूसरा स्थान पाया

विज्ञापन
मुक्केबाजी में पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच।
विज्ञापन
भिवानी। जींद में आयोजित एलीट मेन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मिनी क्यूबा बॉक्सिंग क्लब के खिलाड़ियों ने चार पदक जीते। क्लब ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ ओवरऑल द्वितीय स्थान की ट्रॉफी भी अपने नाम की।
विज्ञापन

क्लब के कार्तिक दलाल ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्रिंस बेनिवाल ने 75 किलोग्राम में रजत पदक हासिल किया। वहीं अमन ने 50 किलोग्राम और लखवीर ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्लब में खुशी का माहौल है।
कोच नीरज चूना ने खिलाड़ियों की मेहनत और लगन की सराहना की। क्लब के डायरेक्टर अजीत फौजी मिर्च ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर क्लब की ओर से साहिल पालुवास, मोहित सांगवान, रवि राज और टोनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें