फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: उपायुक्त कार्यालय पर मिड डे मील वर्करों ने किया प्रदर्शन

Sun, 19 Nov 2023 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करतीं मिड डे मील वर्कर ।
विज्ञापन
भिवानी। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन सीटू के आह्वान पर मिड डे मील कर्मियों ने नेहरू पार्क से हांसी गेट, पुराना बस स्टैंड होते हुए उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपायुक्त के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। यूनियन ने सरकार से मिड डे मील कर्मियों को पक्का करने, 26000 रुपये न्यूनतम वेतन लागू करने, मिड डे मील कर्मियों को 12 माह का वेतन, वेतन हर माह की सात तारीख तक भुगतान करने की मांग की। इसके साथ ही खाते से भुगतान, वर्दी भत्ता कम से कम 2000 रुपये करने, 2 लाख रुपये रिटायरमेंट बेनिफिट, पीएफ, ईएसआई लागू करने, मर्ज के नाम पर बंद स्कूलों की मिड डे मील वर्कर्स को समायोजित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन व रोष सभा की अध्यक्षता सुदेश रिवासा व संचालन सीटू जिला सचिव अनिल कुमार ने किया। यूनियन राज्य उपाध्यक्ष व सीटू राज्य महासचिव जयभगवान ने कहा कि कई सालों से सरकार ने मिड डे मील कर्मियों के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इस मौके पर सीटू जिला सचिव का. अनिल कुमार, जिला, जिला कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह, दलित अधिकार मंच संयोजक सुखदेव पालवास, चन्द्रकला बहल, अनीता, गीता, सुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें