फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: न्यायालय परिसर में बने अधिवक्ता चैंबर्स के मीटर उखड़े, पिलर बॉक्स टूटे पड़े

Tue, 29 Oct 2024 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला न्यायालय परिसर में बने अधिवक्ता चैंबर्स के लिए लगाए गए बिजली मीटर उखड़कर लटक चुके हैं, जिन पिलर बॉक्स में ये मीटर लगाए गए थे वह भी टूट गए हैं। बार एसोसिएशन की शिकायतों के बावजूद बिजली निगम इस संबंध में कोई संज्ञान नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए तीन खंडों में चैंबर्स बने हुए हैं। एलआईसी रोड की तरफ अधिवक्ता चैंबर्स के लिए खंभों पर पिलर बॉक्स के अंदर बिजली मीटर लगाए गए थे। प्लास्टिक के ये पिलर बॉक्स टूट चुके हैं, जबकि इनके अंदर लगाए गए मीटर भी अब नीचे लटक रहे हैं। जिनके नंगे तार किसी भी हादसे की वजह बन सकते हैं।
भिवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए करीब 400 से अधिक चैंबर्स बने हैं। प्रत्येक चैंबर के लिए अलग से बिजली कनेक्शन जारी किया हुआ है। ऐसे में खंभों पर पिलर बॉक्स के अंदर निगम द्वारा मीटर लगाए गए थे। लेकिन अब ये बिजली मीटर पिलर का दायरा पार कर नीचे केवल तारों के सहारे ही लटक रहे हैं।
विज्ञापन

ये पिलर बॉक्स और उखड़े हुए बिजली मीटर इतने नीचे हैं कि इन्हें कोई भी आसानी से छू सकता है। दिनभर यहां पार्किंग में वाहन खड़े करने के लिए भी लोग आते हैं, अगर गलती से भी किसी वाहन चालक को ये लटक रहे मीटर और इनके नंगे तार छू गए तो कोई भी अनहोनी हो सकती है।

अधिवक्ता चैंबर्स में बिजली आपूर्ति के लिए निगम की ओर से पिलर बॉक्स लगाए गए थे, लेकिन प्लास्टिक के ये पिलर बॉक्स टूट चुके हैं। हमने निगम अधिकारियों को काफी बार इस संबंध में शिकायत दी है, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। कई बिजली मीटर भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिस संबंध में भी निगम को तत्काल प्रभाव से इन्हें दुरुस्त कराना चाहिए।
विज्ञापन

- एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया, प्रधान बार एसोसिएशन, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें