फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आज

Sat, 19 Jul 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले राजकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को सामाजिक संगठन ‘प्रयास - एक कोशिश’ सम्मानित करेगा। यह सातवां वार्षिक सम्मान समारोह 20 जुलाई को अनाज मंडी परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

संगठन के संस्थापक मा. पवन स्वामी, डॉ. उमेद जांगिड़ और प्रधान महेंद्र कथूरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘प्रयास’ द्वारा वर्ष 2017 से लगातार हर साल ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हों। इस बार लोहारू खंड के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के 108 से अधिक छात्र-छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की है, जिन्हें समारोह में प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल और खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन को भव्य रूप देने के लिए स्थानीय स्तर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों से भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें