भिवानी। मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। वही एक अन्य युवक की जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत गंभीर है।
मामला शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे का है। गांव कायला निवासी 45 वर्षीय फूलसिंह घर पर ही रहता था। पिछले कई दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था। जिसके चलते शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। मामले की सूचना मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एचसी रामदिया ने बताया कि मृतक दो बच्चों का पिता था। जोकि पिछले कई दिन से मानसिक रूप से परेशान था। जिसके कारण उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। मृतक के बेटे प्रताप सिंह के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
वहीं दूसरा मामला सब्जी मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। नई बस्ती कॉलोनी निवासी रितिक ने शनिवार सुबह करीब छह बजे अज्ञात कारणों का सेवन कर लिया। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। मामले की सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।