फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पिछड़ा वर्ग की मांगों के लिए सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Wed, 09 Apr 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के सदस्य। 
विज्ञापन
भिवानी। राष्ट्रीय कुम्हार महासभा ने ओबीसी सर्व समाज समरसता सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग के लिए की गई घोषणाओं की अधिसूचना जारी करने की मांग के लिए विधायक घनश्याम सर्राफ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। विधायक की तरफ से उनके पीए ने ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते हुए राष्ट्रीय कुम्हार महासभा हरियाणा के प्रवक्ता गणेशीलाल वर्मा ने कहा कि सर्व समाज समरसता सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ओबीसी समुदाय के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। इनमें प्रमुख रूप से क्रीमी लेयर की आय सीमा को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये करना, सरकारी नौकरियों में ओबीसी के लिए आरक्षण बढ़ाना, और कौशल रोजगार निगम में 27 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना शामिल था। लेकिन सरकार द्वारा घोषणाओं के 10 माह बीत जाने के बाद भी उक्त घोषणाओं की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इसके चलते पिछड़ा वर्ग लोगों में निराशा का माहौल है।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रथम व द्वितीय श्रेणी के सभी सरकारी अर्ध सरकारी पदों पर 16 जमा 11 का 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करें तथा शीघ्र बैकलॉग पूरा करने के आदेश जारी करे, कौशल रोजगार निगम की भर्तियों में अनुमानित 80 लाख पिछड़ी आबादी को 16 जमा 11 बराबर 27 प्रतिशत पूर्ण रूपेण आरक्षण लागू करें ताकि भविष्य में भी पिछड़ा वर्ग का स्नेह उनके साथ जुड़ा रहे। इस अवसर पर बलवान, कुलदीप, रामफल, पिंकी, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें