सभी रूटों पर सरकारी बसों की व्यवस्था के लिए नारेबाजी करते जनसंगठनों के सदस्य।
भिवानी। अंतरराष्ट्रीय महिला पखवाड़े के तहत जनसंगठनों ने सार्वजनिक परिवहन व सभी रूटों पर सरकारी बसों की मांग को लेकर जीएम के माध्यम से परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजा। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ नेता सुशील कुमार व रिटायर्ड कर्मचारी संघ नेता नरेश शर्मा व संचालन जनवादी महिला समिति नेता बिमला घणघस ने किया।
इस मौके पर जनसंगठनों के नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते रोडवेज का निजीकरण किया जा रहा है। इसके चलते महिलाओं व आम जनता को परेशानी हो रही हैं। इस अवसर पर जनवादी महिला नेत्री बिमला घणघस, संतोष देशवाल, रेनू शर्मा, अनुराधा, मूर्ति, कर्मचारी नेता सुशील कुमार, अनिल नागर, किसान सभा नेता रामफल देशवाल, कामरेड ओमप्रकाश, प्रताप सिंहमार, रिटायर्ड कर्मचारी संघ नेता मा. वजीर सिंह, रतन जिन्दल, नरेश शर्मा मौजूद रहे।