फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की सभी ब्रांचों की हुई बैठक

Mon, 05 May 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की जिला भिवानी की सभी ब्रांचों की बैठक बड़ चौक स्थित यूनियन कार्यालय संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान अनिल बागड़ी ने की।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों के तमाम मांग व मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर राज्य उप प्रधान सूरजभान जटासरा, राज्य संगठन सचिव सुशील आलमपुर व राज्य सह सचिव संदीप सौरखी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि एचकेआरएन के हटाए गए कर्मचारियों को वापस ज्वाइन करवाने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर 11 व 12 मई धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक के दौरान हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित किए जाने, पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, वर्ष 2020 से 2023 की एलटीसी दिए जाने, न्यूनतम वेतन लागू किया जाने की मांगों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपरोक्त मांगों को लेकर वे 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस अवसर पर विनोद तंवर, रामशरण खुंडिया, सुरेंद्र प्रजापति, महेंद्र, दिनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें