फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू, 98 सीटों पर हुए दाखिले

Tue, 11 Nov 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हांसी रोड स्थित पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौजूद एमबीबीएस विद्यार्थी।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के हांसी रोड स्थित पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं शुरू हो गई हैं। कॉलेज के प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन में शिक्षण कार्य के साथ विद्यार्थियों के लिए छात्रावास सुविधाएं भी आरंभ कर दी गई हैं।
विज्ञापन


एमबीबीएस की स्वीकृत 100 सीटों में से 98 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं जिनमें 56 सीटों पर लड़कियों और 42 सीटों पर लड़कों ने प्रवेश लिया है। फिलहाल दो सीटें खाली हैं। वहीं घंटाघर स्थित नागरिक अस्पताल के पास बने मेडिकल कॉलेज के ओपीडी भवन में मरीजों के लिए जांच और उपचार संबंधी सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण तीन खंडों में किया गया है।

हांसी रोड स्थित वीटा मिल्क प्लांट के पास बने पहले खंड में प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन तैयार किए गए हैं। इसी परिसर में छात्र-छात्राओं के हॉस्टल, निदेशक बंगला तथा सहायक प्राध्यापकों के लिए आवासीय ब्लॉक बनाए गए हैं। घंटाघर के पास बने दूसरे खंड में ओपीडी और आईपीडी भवन तैयार किए गए हैं जिनमें जांच सुविधाएं, प्राइवेट वार्ड, ऑपरेशन थियेटर और सभागार हॉल शामिल हैं। वहीं पुनर्वास केंद्र के पास बने तीसरे खंड में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए हॉस्टल बनाए गए हैं। फिलहाल कॉलेज में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार का कार्य जारी है।
विज्ञापन




शैक्षणिक भवन में हैं ये सुविधाएं

हांसी रोड स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में छात्राओं के लिए 10 मंजिला हॉस्टल भवन तैयार किया गया है। वहीं छात्रों के लिए आठ-आठ मंजिल के दो हॉस्टल ब्लॉक बनाए गए हैं। स्टाफ के लिए सात मंजिला हॉस्टल और विद्यार्थियों व कर्मचारियों के लिए दो मंजिला मेस भवन तैयार किया गया है। इसके अलावा एक डायरेक्टर बंगला और पांच मंजिला एकेडमिक भवन भी निर्मित किया गया है। कॉलेज में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम और एक केंद्रीय पुस्तकालय की सुविधा भी उपलब्ध है।



ओपीडी और आईपीडी विभाग में हैं ये सुविधाएं

घंटाघर के पास स्थित ओपीडी व आईपीडी विभाग में आर्थोपेडिक वार्ड, जनरल सर्जरी वार्ड, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड और लेक्चर थियेटर बनाए गए हैं। इसके अलावा सभी विभागों की ओपीडी, औषधालय, खून जांच केंद्र, पंजीकरण काउंटर, पूछताछ केंद्र, दवा वितरण केंद्र, सामान्य रोग विशेषज्ञ कक्ष, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, त्वचा रोग, मानसिक रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, सर्जन, नेत्र रोग, बाल रोग, कान-नाक-गला रोग और ईसीजी जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।





पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों पर दाखिले की स्वीकृति मिली है। इनमें से 98 सीटों पर दाखिला हो चुका है। फिलहाल कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं और विद्यार्थियों के लिए छात्रावास सुविधाएं भी आरंभ हो चुकी हैं। -डॉ. धीरज परिहार, निदेशक, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें