फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में 44 डिग्री पार पहुंचा अधिकतम तापमान, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

विज्ञापन
दिनोद गेट पर तेज धूप व लू से बचने के लिए छाते के सहारे अपने गंतव्य को जाती एक युवती। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
ह्यभिवानी। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद से लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

अधिकतम ही नहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। मई माह के अंतिम सप्ताह में तीन दफा हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई थी। मगर पिछले चार-पांच दिन से फिर से गर्मी बढ़ती जा रही है और तापमान भी बढ़ रहा है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो शनिवार को बढ़कर 44.3 डिग्री रहा। यानी दो डिग्री की बढ़ोतरी। न्यूनतम तापमान भी शुक्रवार को 27.7 डिग्री था, जो शनिवार को बढ़कर 28.5 डिग्री रहा। दिनभर लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया। विशेषज्ञों के अनुसार अभी कुछ दिन और ऐसे ही पारा बढ़ेगा और लोगों को गर्मी से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें