विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच व अन्य।
जूई। जूई के एसएल इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड पर अभ्यास करने वाली जूई की मौसम व मुस्कान ने सिवानी में 6 अक्टूबर को जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उसके अलावा सात और खिलाड़ियों ने भी पदक जीते। निजी स्कूल के ग्राउंड पर वीरवार को उनके कोच आजाद सिंह व ग्रामीणों ने उनको सम्मानित किया।
सिवानी में जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आयोजित जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में जूई के एसएल इंटरनेशनल स्कूल खेल मैदान पर कोच आजाद सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही जूई की मौसम ने अंडर 16 में 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, हरिता ने 60 मीटर में तीसरा स्थान अरमान ने मीटर दौड़ में दूसरा स्थान पाकर पदक जीता। अंडर 18 आयु वर्ग में मुस्कान ने 1000 मीटर दौड़ में प्रथम, प्रवीण ने तीसरा, प्रवीण ने 200 मीटर में दूसरा व सचिन ने 5000 मीटर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 20 आयु वर्ग में मुस्कान ने 5000 मीटर दौड़ में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतने का काम किया।
सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का खेल मैदान पर पहुंचने पर साथी खिलाड़ियों व ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने प्रदेश स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने की अग्रिम बधाई दी। इस अवसर पर होशियार सिंह भाम्भू, संजय रापड़िया, राजेश शर्मा, मनोज, अतर जागड़ा, धर्मबीर, मनोज, अनिल कुमार मौजूद थे।