फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बारवास में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष के पति सहित पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Thu, 23 Jan 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। उपमंडल के गांव बारवास में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। लोहारू पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी शिव कुमार से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात उपमंडल के गांव बारवास निवासी एक विवाहिता नीलम भी जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतका के चचेरे भाई गांव बाैंद कला निवासी सतीश ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के पक्ष के लोग उसकी बहन नीलम को अक्सर परेशान करते थे।
उन्होंने बताया कि मृतका के पति, सास, जेठ व जेठानी सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों के हवाले कर दिया है। नीलम का विवाह करीब 15 वर्ष पहले बारवास गांव के युवक गजानंद के साथ हुआ था। उसके दो पुत्र भी हैं। बहरहाल पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें