फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी मेम से दूसरी शादी करने वाले एनआरआइ की नौ जनवरी को होगी जमीन नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के महज एक माह बाद ही पहली पत्नी को धोखा देखकर लंदन जाकर विदेशी महिला से दूसरी शादी रचाने वाले एनआरआई पति की जमीन अब नीलाम होगी। नीलामी तिथि नौ जनवरी तय की गई है।
विज्ञापन

एनआरआई पति द्वारा कोर्ट के आदेश के बावजूद पहली पत्नी को खर्च की 10.20 लाख रुपये की राशि न देने पर जमीन नीलामी के आदेश दिए थे। नौ जनवरी को उसकी जमीन की नीलामी होगी। मुंबई के रायगढ़ फैमिली कोर्ट पैनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के आदेश पर 19 फरवरी को भिवानी के गांव रूपगढ़ में जमीन की कुर्की की थी। कुर्क की गई जमीन की अब नीलामी होगी। नीलामी राशि से पहली पत्नी को न्यायालय के आदेश पर राशि का भुगतान किया जाएगा।
यह था मामला
गांव दिनोद निवासी नीरज रानी यादव ने बताया कि उसकी शादी 22 नवंबर 2011 को गांव रूपगढ़ निवासी पंकज यादव के साथ हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही वह लंदन जाकर रहने लगा। उसके बाद से आज तक वह भारत नहीं आया है। नीरज का कहना है कि वहां जाकर उसने दो महीने में ही एक विदेशी महिला से दूसरी शादी रचा ली है। उसने विदेश में बैठे हुए ही भिवानी के गांव देवसर स्थित पीएनबी बैंक में अपनी मां रेखा के साथ फर्जी तरीके से ज्वाइंट अकाउंट खुलवा लिया। इस मामले में सदर थाना पुलिस भिवानी ने आरोपित एनआरआई पति की मां के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। मुंबई कोर्ट में चल रहे घरेलू हिंसा मामले की सुनवाई करते हुए एनआरआई पति पंकज यादव को घर खर्च के लिए हर माह 20 हजार रुपये खर्च देने के आदेश दिए थे। पिछले पांच साल का कुल खर्च 10 लाख 20 हजार रुपये बना है। कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए आरोपित पति ने पहली पत्नी नीरज को एक बार भी यह खर्च नहीं दिया और न ही वह आज तक भारत पहुंचकर कोर्ट में पेश हुआ है। मुंबई कोर्ट ने मामले को सख्ती से लेते हुए एनआरआई पति की गांव रूपगढ़ स्थित 14 कनाल 6 मरले जमीन की नीलामी कर इस खर्च का भुगतान किए जाने के आदेश दे रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें