फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग अलग सड़क हादसो में दंपति सहित कई लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक दंपती सहित कई लोग घायल हो गए। तिगड़ाना मोड़ के निकट ट्रक और गाड़ी की टक्कर में कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया वहीं सड़क हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भिवानी से एक परिवार जींद जा रहा था कि रास्ते में तिगड़ाना मोड़ के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि तेज रफ्तार एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। वहीं भिवानी के गांव निनान के निकट तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए। गांव बामला निवासी ओमजीत अपनी पत्नी के साथ गांव बामला जा रहा था। निनान के निकट एक तेज रफ्तार गाड़ी में पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें