फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में रोजगार दिलाने का लक्ष्य पूरा

Tue, 19 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा के तहत जरूरतमंदों को काम दिलाने के मामले में जिले में तय लक्ष्य 200 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर लिया गया है। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से विगत अप्रैल से अब तक 2 लाख 37 हजार 849 नागरिकों को रोजगार मुहैया करवाया गया है। इनमें से अनुसूचित जाति के एक लाख 21 हजार 313 नागरिक शामिल हैं। रोजगार पाने वालों में एक लाख 12 हजार 918 महिलाएं हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विभाग ने जून माह तक 79 हजार श्रमिकों को रोजगार दिलाने का लक्ष्य तय किया था। वहीं जुलाई मास तक एक लाख 11 हजार 892 नागरिकों को रोजगार दिलाने का है। लेकिन 12 दिन पहले ही यह लक्ष्य प्राप्त हो गया। माह खत्म होने तक यह आंकड़ा 150 तक पहुंचने की उम्मीद है।

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत शारीरिक श्रम करने वाले नागरिकों को 100 दिन के काम के रूप में रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है। काम करने वाले मजदूरों को प्रतिदिन 259 रुपये दिहाड़ी के रूप में दिए जाते हैं। इसके लिए उनके पूरे परिवार का जॉब कार्ड बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस खंड में कितने परिवारों को मिला रोजगार

खंड         कुल परिवार
बाढड़ा     686   
बवानीखेड़ा    1247,
बहल        1155,
भिवानी    3208,
दादरी प्रथम    1023,
दादरी द्वितीय     822,
कैरू        855,
लोहारू        1069,
सिवानी    3293
तोशाम     2420

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें