फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दीक्षांत समारोह में मनीषा हरित को राज्यपाल ने किया सम्मानित, बीटेक और एमटेक दोनों में किया टॉप

विज्ञापन
मनीषा हरित।
विज्ञापन
भिवानी। टीआईटीएस कॉलेज की मेधावी छात्रा और न्यू भारत नगर निवासी मनीषा हरित ने बीटेक और एमटेक दोनों में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। शनिवार को टीआईटीएस कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष ने मनीषा हरित को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि मनीषा जैसी छात्राएं प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और युवाओं को उनसे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए। मनीषा हरित के पिता सुरेश शर्मा भारतीय वायु सेना में मास्टर वारंट ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में भिवानी जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं। उनकी माता बबीता शर्मा शिक्षिका हैं। सुरेश शर्मा ने बताया कि मनीषा बचपन से ही मेधावी रही है और उसका सपना है कि इंजीनियर बनकर देश की सेवा करे। इस सपने को साकार करने के लिए वह लगातार मेहनत कर रही है।
उन्होंने बताया कि मनीषा की इस सफलता में विद्या नगर निवासी उनके पति संदीप भारद्वाज, ससुर कृष्ण भारद्वाज और परिवार के अन्य सदस्यों का भी सहयोग रहा है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ मनीषा समाज में शिक्षा की अलख जगाने के लिए भी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें