फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मनीषा के पिता बोले- न्याय के लिए अदालत ही नहीं सड़कों पर भी लड़ेंगे लड़ाई

Wed, 04 Nov 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मनीषा मौत मामले में पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत से सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट खारिज होने के बाद पिता संजय ने अदालत के साथ-साथ सड़कों पर भी लड़ाई जारी रखने की घोषणा की है। बुधवार को किसान संगठनों व वैरागी समाज के प्रबुद्ध लोगों की जिला मुख्यालय पर बैठक बुलाई गई है। इसमें बेटी को न्याय दिलाने के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी संजय ने बताया कि बेटी की मौत के बाद पहली बार सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में उनकी बात सुनी गई है। उनकी ओर से सीबीआई के पूर्व उप कानूनी सलाहकार एडवोकेट हर्ष मोहन सिंह के माध्यम से विरोध याचिका दाखिल की गई। कोर्ट ने मामले से जुड़े सभी संदिग्ध लोगों और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के नार्को एनालिसिस और ब्रेन फिंगरप्रिंटिंग टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। एडवोकेट हर्ष मोहन का कहना है कि सीबीआई को मनीषा मौत मामले की फाइल दोबारा खोलकर जांच के लिए 23 दिसंबर तक का समय दिया है। संजय का कहना है कि सीबीआई की नई टीम की जांच पर पैनी नजर रखी जाएगी। उन्हें जरा भी लगा कि यह टीम सही दिशा में जांच नहीं कर रही है तो वे फिर से कोर्ट का रुख करेंगे। संजय ने बताया कि अदालत ने उनकी यह बात भी स्वीकार की है कि सीबीआई ंजांच से परिवार और कोर्ट दोनों को अवगत कराया जाए।
किसान नेता सुरेश कोथ सहित कई प्रतिनिधि होंगे शामिल
बैठक में किसान नेता सुरेश कोथ सहित कई किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक का अहम मुद्दा यह रहेगा कि कोर्ट में कानूनी लड़ाई के साथ-साथ मनीषा मौत मामले में सड़क पर आंदोलन का रुख क्या रहेगा। क्योंकि किसान संगठनों की बदौलत ही यह मामला सीबीआई तक पहुंचा था। एडवोकेट हर्ष मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि वे मनीषा मौत मामले की न्यायिक लड़ाई निशुल्क लड़ेंगे। परिवार से अब तक कोई शुल्क नहीं लिया है और न ही लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें