पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव पर काफी मिट्टी पाई गई जबकि पुलिस को शव बरामद हुआ तो मनीषा के शरीर पर कपड़े थे। कपड़े पहने होने के बावजूद शरीर पर इतनी मिट्टी कैसे पहुंची, यह भी जांच का विषय है। दूसरी बड़ी गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई। रिपोर्ट में मनीषा की मौत जहरीला पदार्थ निगलने से बताई गई। जबकि पुलिस को मौके से न तो किसी जहरीले पदार्थ की शीशी, पाउच या रैपर मिला और न ही पानी की बोतल बरामद हुई।
दोनों पोस्टमार्टम रिपोर्टों में विरोधाभास
सबसे बड़ा विरोधाभास दोनों पोस्टमार्टम रिपोर्टों में है। पहली रिपोर्ट में तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की बात सामने आई थी। इसमें यह भी कहा गया कि शव की दोनों आंखें नहीं थीं और चेहरा एसिड से जला हुआ था। जबकि दूसरी रिपोर्ट में मौत जहरीला पदार्थ निगलने से बताई गई और दुष्कर्म की भी पुष्टि नहीं हुई। खास बात यह है कि पहली रिपोर्ट में लिए गए विसरा सैंपल के चलते जिन अंगों का जिक्र था, वे दूसरी रिपोर्ट में गायब दिखाए गए। जबकि पहली रिपोर्ट में अंग गायब होने का कोई उल्लेख ही नहीं था।
ये भी पढ़ें: Teacher Manisha: आठ दिन बाद होगा मनीषा का अंतिम संस्कार, इस शर्त पर माने परिजन, खत्म किया धरना