फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा मौत मामला : लोहारू पहुंची सीबीआई की टीम, मनीषा के मामा के घर राजस्थान जाने के कयास

Thu, 11 Sep 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले में बुधवार को सीबीआई की टीम गिगनाऊ और सिंघानी पहुंची। चर्चा है कि सीबीआई की टीम मनीषा के मामा के घर राजस्थान के गागड़वास भी जाएगी। इस मामले में सीबीआई मनीषा के परिजनों और सभी गवाहों से दो-दो बार पूछताछ कर चुकी है। तीन बार घटना स्थल सिंघानी का भी मुआयना अधिकारी कर चुके हैं। हालांकि अब तक मनीषा की मौत से जुड़े कई सामान नहीं मिले हैं। टूटे हुए फोन से डाटा भी रिकवर नहीं किया जा सका है। एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का परिजन अब भी इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मनीषा के शव के पास से कीटनाशक से जुड़ी कोई बोतल नहीं मिली थी, जबकि उसने खाद बीज की दुकान से एक लीटर कीटनाशक खरीदा था। मौके पर मोबाइल फोन के कुछ अंश मिले थे लेकिन उससे डाटा हासिल नहीं किया जा सका था। दिल्ली एम्स में तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर भी सीबीआई ने अभी तक परिजनों को कुछ नहीं जानकारी दी है।
जांच के बारे में बताने से परहेज कर रहे परिजन
जैसे-जैसे सीबीआई टीम की जांच आगे बढ़ रही है, उसी के साथ मनीषा के परिजनों का तनाव भी बढ़ता जा रहा है। शुरुआत में मनीषा के परिजन ग्रामीणों व धरना कमेटी के समक्ष खुलकर बात कर रहे थे, मगर अब वे कुछ भी कहने से किनारा करने लगे हैं। अब तक सीबीआई की टीम मनीषा के घर दो बार आ चुकी है। सीबीआई ने घंटों परिजनों से बंद कमरे में बात की है। बुधवार को सीबीआई की एक गाड़ी लोहारू के देवीलाल चौक पर देखी गई लेकिन ये गाड़ी वापस गिगनाऊ और सिंघानी में आ गई।
विज्ञापन


मनीषा के मामा से पूछताछ कर सकती है सीबीआई
मनीषा का ननिहाल राजस्थान के गागड़वास में है। अभी तक मनीषा की मौत मामले में ननिहाल में कोई पूछताछ नहीं हुई है। सीबीआई मनीषा के मामा से पूछताछ कर सकती है क्योंकि मनीषा के शव के पहले पोस्टमार्टम के दौरान भिवानी जिला नागरिक अस्पताल में मीडिया के सामने उन्होंने ही हत्या की आशंका जताई थी। उसके बाद ही मनीषा के शव का रोहतक पीजीआई में डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। सीबीआई इस मामले में मनीषा के मामा से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें