फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मधुमाधवी से मानहेरू रेलवे स्टेशन संपर्क मार्ग जर्जर, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

Sun, 29 Dec 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मधुमाधवी से मानेहरू रेलवे स्टेशन लिंक रोड।
विज्ञापन
भिवानी। दो दशक से मधुमाधवी से मानहेरू रेलवे स्टेशन संपर्क मार्ग की हालत खस्ता बनी हुई है, लेकिन अधिकारी इसकी कोई सुध नहीं ले रहे हैं। ग्रामीण भी मार्ग को पक्का किए जाने के संबंध में काफी बार अधिकारियों से अनुरोध कर चुके हैं वहीं विधायक से भी गुहार लगाई जा चुकी है। संपर्क मार्ग की हालत कच्चे रास्ता जैसी हो चुकी है।
विज्ञापन

महज लगभग 1.5 किलोमीटर लंबाई और 33 फीट चौड़ाई के इस रास्ते को 20 साल पहले ईंटों से ग्राम पंचायत मधु माधवी ने बनवाया था। ईंटों से करीब 12 फीट चौड़ी सड़क तैयार की गई थी। लेकिन उसके बाद प्रदेश में चार बार विभिन्न पार्टियों की सरकार बनी और इस रास्ते की सुध किसी ने नहीं ली। हर सरकार में यह रास्ता अपनी बदहाली पर आंसू बहाता रहा है।
गौरतलब है कि यह रास्ता मार्केटिंग बोर्ड के अंतर्गत आता है। यह एक गांव से दूसरे गांव का लिंक रोड भी है। गांव फतेहगढ़, साहुवास, घीकाडा,चरखी,दादरी शहर सहित अन्य कई गांव के लिए यह लिंक रोड का काम करता है और सैकड़ों लोग इस रास्ते सफर करते हैं। यह गांव मधु माधवी का बाई पास रास्ता है जो मानहेरू रेलवे स्टेशन पर जाने वाले कई गांव के यात्रियों के लिए मुख्य रास्ता है।
विज्ञापन

मानेहरू रेलवे स्टेशन पर अनेक पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होने के कारण अनेक गांव के लोग इस रास्ते के माध्यम से ट्रेन द्वारा यात्रा करते हैं।
इस रास्ते से एक रोडवेज की बस दादरी से भिवानी रूट पर सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के आदेश पर चल रही है, यदि इस 1.5 किलोमीटर के रास्ते का निर्माण कराया जाए तो कई और बस इस रूट पर चल सकती हैं। कई गांव के सैकड़ों विद्यार्थी, कर्मचारी और आम नागरिक इस रास्ते यात्रा करते हैं। दादरी से भिवानी वाया मधु माधवी और मानहेरू दादरी भिवानी मुख्य रूट के बजाय 10 किलोमीटर कम पड़ता है और इस रूट का किराया भी 40 रुपये के बजाय 30 रुपये है। मानहेरू और मधु माधवी सहित कई गांव की पंचायतें इस रास्ते के निर्माण की मांग विधायक और सांसद से कई बार कर चुके हैं लेकिन कोई सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें