फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दूसरे दिन भी छाए रहे दिन भर बादल, भिवानी के कई हिस्सों में जलभराव

Sun, 29 Dec 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी शहर के घंटाघर चौक पर जमा बारिश के पानी से गुजरते वाहन।
विज्ञापन
भिवानी। जिले में शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। बारिश के पानी की कई हिस्सों से निकासी नहीं हो पाई। कृषि अधिकारियों का कहना है कि इस समय हुई बारिश से फसलों में फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

एडीसी हर्षित कुमार ने कहा कि जिले में हुई बारिश से फसलों को खूब फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में 6 से 14 मिमी बारिश हुई है। जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार ने विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि भिवानी तहसील में 10 मिमी, बवानीखेड़ा तहसील में 14 मिमी, तोशाम तहसील में 6 मिमी, सिवानी तहसील में 10 मिमी, बहल तहसील में 12 मिमी और लोहारू तहसील में 6 मिमी बारिश हुई है।
राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कहीं छिटपुट ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान कम और फायदा ज्यादा हुआ है। वहीं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डाॅ. विनोद फौगाट ने बताया कि जिले में हुई बारिश से किसानों को काफी फायदा होगा। बारिश के रूप में किसानों के खेतों में सोना बरसा है। कृषि उपनिदेशक डाॅ. विनोद फौगाट ने बताया कि बारिश का पानी नहरी और नलकूप के पानी के मुकाबले फसलों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं जहां नहरी और नलकूप पानी की सुविधा नहीं है, उन किसानों के लिए तो बारिश और भी फायदेमंद साबित होती है। इसके अलावा अतिरिक्त पानी की उपयुक्त मात्रा किसानों के पास नहीं होती उनके लिए भी बारिश सोना बनकर खेतों में बरसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें