फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत

Fri, 30 Jan 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
जूईकलां। कस्बा जूई क्षेत्र के गांव ढाणी ब्राह्मण निवासी एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक तीन बच्चों का पिता था और गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था। जूईकलां पुलिस ने वीरवार को शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव ढाणी ब्राह्मण निवासी 41 वर्षीय पवन ने गत 27 जनवरी को किसी दवा के अंदेशा से गलती से फसल में प्रयोग होने वाले कीटनाशक पी लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इलाज के दौरान ही पवन ने दम तोड़ दिया। जूईकलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि पवन गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था। उसके दो बेटे एक बेटी है। बेटा गोविंद के बयान दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें