गांव जमालपुर निवासी करीब 22 वर्षीय शुभम रविवार देर रात को अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और लाठी डंडों से पीट-पीट कर उसे अधमरा कर दिया। गंभीर घायल को देर रात को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भिवानी के बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव जमालपुर में रविवार देर रात को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या की वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई। वहीं हत्या का आरोप छह से सात युवकों पर लगा है।
विज्ञापन
गांव जमालपुर निवासी करीब 22 वर्षीय शुभम रविवार देर रात को अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और लाठी डंडों से पीट-पीट कर उसे अधमरा कर दिया। गंभीर घायल को देर रात को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बवानीखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई करा रही है। परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में हत्या की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई होगी।