फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दीपावली की सजावट पर चढ़ा चाइनीज लाइटों का रंग

विज्ञापन
दुकान पर बिक्री के लिए लगी सजावटी लाइट।
विज्ञापन
भिवानी। दीपावली नजदीक आते ही बाजारों में सजावटी सामान की खरीदारी तेज हो गई है। इस बार घरों और प्रतिष्ठानों को रोशन करने के लिए ग्राहक पारंपरिक भारतीय लड़ियों के मुकाबले चाइनीज सजावटी लाइटों और फैंसी एलईडी लाइटों को अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों तक सजी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार मोहित और रविंद्र ने बताया कि चाइनीज लाइटें कम कीमत में आकर्षक और भव्य सजावट का रूप देती हैं जबकि भारतीय लाइटें महंगी पड़ती हैं। यही वजह है कि ग्राहक चाइनीज विकल्पों को अधिक तवज्जो दे रहे हैं।
नया बाजार और घंटाघर क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक व सजावटी सामान विक्रेता रमेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार चाइनीज फैंसी लाइटों की मांग काफी अधिक है। लोग ऐसी लाइटें पसंद कर रहे हैं जो दिखने में भव्य हों, लगाने में आसान हों और बिजली की खपत भी कम करें।
विज्ञापन

भारतीय पारंपरिक उत्पादों की भी बाजार में जगह है लेकिन विविधता और कीमत के मामले में ग्राहक चाइनीज विकल्पों की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं। दुकानदार अनिल सैनी ने बताया कि चाइनीज सामान आकर्षक होने के साथ किफायती भी है। इसी कारण मध्यमवर्गीय परिवार भी इसे बड़े पैमाने पर खरीद रहे हैं।

बाजार में चाइनीज लाइटों की धूम और विविधता
दुकानदारों के अनुसार इस बार बाजार में चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक और सजावटी लाइटों की मांग अधिक है। साधारण बल्बों और पारंपरिक सामग्री वाली लड़ियों की जगह कई तरह की सजावटी लाइटें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। घरों की दीवारों और बालकनी पर लगाने के लिए वॉटरफॉल और कर्टन शैली की लाइटें सबसे ज्यादा बिक रही हैं। रिमोट से नियंत्रित होने वाली, रंग बदलने और टिमटिमाने वाली लड़ियां युवाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। कृत्रिम फूलों के साथ छोटी एलईडी लाइटों वाली लड़ियां भी ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। इन्हें बिना किसी झंझट के तुरंत सजावट के लिए लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें