फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पत्नी और सास पर तेजधार हथियार से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को पत्नी और सास पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी दीपक निवासी बरवाला हिसार, हाल निवासी भारत नगर, नई सब्जी मंडी हिसार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 21 अप्रैल को सेक्टर-13 भिवानी में अपनी पत्नी सोनिया और सास पर दरांती से हमला किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। भारत नगर, नई अनाज मंडी हिसार निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 21 अप्रैल को अपनी मां के साथ सेक्टर-13 भिवानी स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। इसी दौरान उसका पति दीपक वहां पहुंचा और उसे अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। महिला के मना करने पर आरोपी गुस्से में आ गया।
शिकायत के अनुसार आरोपी पहले अपने ई-रिक्शा से एक डंडा लेकर आया और पत्नी सोनिया पर हमला कर दिया। जब उसकी मां ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी दोबारा ई-रिक्शा में गया और वहां से एक दरांती लेकर आया। आरोपी ने दरांती से अपनी पत्नी सोनिया और उसकी मां पर कई वार किए तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-13 के जांच अधिकारी विजय कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया ई-रिक्शा, एक डंडा और एक दरांती बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हिसार में ई-रिक्शा चलाने का काम करता है और शराब पीने का आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें