फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घंटाघर बूस्टर की मुख्य लाइन का वॉल्व फिर हुआ लीक, पुराने शहर की आपूर्ति ठप

Wed, 11 Oct 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

घंटाघर के बूस्टर की मुख्य लाइन पर वॉल्व फिर से लीक हो गई। इस पुराने वॉल्व को रिपेयर कराकर इसे लगाया गया था, मगर अब यह फिर से लीक हो गया है। जिस कारण पुराने शहर की पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है। वहीं पुराना जलघर से कमला नगर पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की लाइन भी लीक हो गई है। इसकी वजह से पुराना हाउसिंग बोर्ड और आदर्श नगर कॉलोनी के अधिकांश घरों में पेयजल आपूर्ति ठप है।
पेयजल लाइनों की लीकेज की वजह से शहर की 25 से अधिक कॉलोनियों के अंदर लोग पानी को तरस रहे हैं। पिछले करीब नौ माह से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खस्ताहाल वाॅल्व बदलने की डिमांड भेज चुका है। जिस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। यही वजह है कि पुराने वॉल्व रिपेयर कर विभाग काम चला रहा है।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने शहर में करीब 25 से अधिक बिंदुओं पर खराब वॉल्व की पहचान कर इन्हें बदलने के लिए मुख्यालय से डिमांड की हुई है। मगर अभी तक न तो बजट को लेकर स्थिति स्पष्ट है न टेंडर की कोई प्रक्रिया का पता। ऐसे में ये लीक वाॅल्व केवल रिपेयरिंग के भरोसे ही चल रहे हैं। घंटाघर बूस्टर से शहर के नागरिक अस्पताल, सराय चौपटा, बिचला बाजार, दिनोद गेट, कृष्णा कॉलोनी, नेहरू पार्क सहित आसपास के इलाके में पेयजल आपूर्ति होती है। इसकी मुख्य लाइन का वॉल्व फिर लीक हो गया है। इसकी वजह से सैकड़ों लीटर स्वच्छ पानी भी बर्बाद हो रहा है वहीं लाइन में पानी का भी पूरा प्रेशर नहीं बन पा रहा है।
बुधवार को विभाग के कर्मचारी फिर से इस वॉल्व को रिपेयर कर इसे ठीक करने में जुटे हैं। यही हाल पुराना जलघर की पुराना हाउसिंग बोर्ड व आदर्श नगर की तरफ आने वाली करीब दो किमी लंबी लाइन का है। इसकी वजह से अधिकांश घरों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन



पुराने वॉल्व बदलने के लिए सर्वेक्षण हो चुका है और इसकी रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी तक नए वॉल्व की अनुमति नहीं मिली है। इसकी वजह से टेंडर भी नहीं हो पा रहे हैं। पुराने वॉल्व को ठीक काम चला रहे हैं। घंटाघर के पुराने वाॅल्व को फिर ठीक कर उसे चालू किया जाएगा।
-सूरज प्रकाश जैन, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें