फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी काबू

Fri, 17 Apr 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सिविल लाइन पुलिस ने जिला न्यायालय परिसर के बाहर कैंटीन के पास युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी विनोद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीआईए द्वितीय भिवानी के इंचार्ज उप निरीक्षक विशेष कुमार को मोबाइल फोन के माध्यम से तीन फरवरी को सूचना प्राप्त हुई कि अरविंद नामक युवक किसी कार्य से कोर्ट परिसर आया हुआ था। जहां कैंटीन के पास कुछ युवकों ने उस पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपी फायरिंग के बाद बीपीएस स्कूल की ओर झाड़ियों के रास्ते से भाग गए।
इस उप निरीक्षक विशेष कुमार द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान आरोपियों जितेंद्र व जीतू ने गोली चला दी। पुलिस टीम की कार्रवाई में जितेंद्र के पैर में गोली लगी जबकि एक अन्य आरोपी श्रीपाल को मौके पर ही पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें