फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों के बाद विधानसभा व लोकसभा में होगा महिलाओं का प्रतिनिधित्व : श्रुति

Fri, 17 Apr 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम में जिलास्तरीय नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम को संबो​धित करती  मंत्री श्रुति चौधरी । 
विज्ञापन
तोशाम। हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस बिल से पंचायतों के बाद विधानसभा व लोकसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा। इस दौरान वो अपना टिकट कटने की टीस जाहिर कर कांग्रेस की पोल खोल गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसदों ने मुझे जो कुछ कहा, वो इस बिल के बाद किसी को नहीं कह पाएंगे।
विज्ञापन


लोकसभा व हर विधानसभा में महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी तय करने के लिए देश की संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लाया जा रहा है। इसको लेकर भाजपा जिला स्तर पर नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जागरूक कार्यक्रम कर रही है। तोशाम कस्बा में आयोजित ऐसे ही जिलास्तरीय कार्यक्रम में वीरवार को महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने यहां पहुंचते ही शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी वैशाली ने कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी का स्वागत किया और विभाग की तरफ से योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान श्रुति चौधरी की अगुवाई में तिकोना पार्क से पूर्व मंत्री स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह की प्रतिमा स्थल तक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत पद यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तीकरण के चलते पानीपत से 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की थी। परिणाम स्वरूप इस अभियान से ना केवल देश और प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार हुआ बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई।
इस दौरान मीडिया से रूबरू हुई कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि ये ऐतिहासिक समय है जिसे मातृ शक्ति पर्व के रूप में मना रही हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का धन्यवाद जिनकी बदौलत पंचायतों के बाद महिलाओं की लोकसभा व विधानसभा में 33 फीसदी भागीदारी हो जाएगी।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने उल्लेखनीय कार्य करने वाली डॉ. सुमन विश्वकर्मा, डॉ नंदिनी लांबा, फुटबॉल खिलाड़ी एवं कोच सोनिका, डिप्टी एलडीएम लाजवंती और जिला कार्यक्रम अधिकारी वैशाली को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगराधीश अनिल कुमार, तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, मोहित पंघाल, एडवोकेट हरि सिंह सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें