फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खरीफ फसल मुआवजा गबन मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने वर्ष 2021 में उजागर हुए खरीफ फसल मुआवजा गबन मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार लोहारू ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें लोहारू के हल्का फरटिया में वर्ष 2021 की खरीफ फसल का मुआवजा वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगा था। मुआवजा राशि में गड़बड़ी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार करके खरीफ फसल का मुआवजा अपने परिजनों और चहेतों के खातों में पहुंचाया था। लोहारू पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया था।
आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने आरोप की जांच की। इस शाखा के उपनिरीक्षक राजाराम ने इस मामले में फरटिया केहर निवासी मुख्य आरोपी राम प्रसाद को फरटिया केहर से गिरफ्तार किया। आरोपी पर फर्जी कागजात तैयार करके मुआवजे के गबन का आरोप लगा था। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


फोन व रुपये चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

भिवानी। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने अनाज मंडी तोशाम में रैली में आए कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन व रुपये चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी की पहचान टुहीराम निवासी वार्ड 16 बहादुरगढ़, जिला झज्जर के रूप में हुई है। अनाज मंडी तोशाम में रैली में आए कार्यकर्ताओं ने थाना तोशाम पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें शिकायतकर्ताओं ने बताया था कि रैली के दौरान उनके तीन मोबाइल फोन व रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया था। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने मामले में दूसरे आरोपी को कलानौर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे एक चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें