फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नशे व जुआ पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न संगठनों की महापंचायत कल

Fri, 06 Dec 2024 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर में बढ़ते नशे व जुआ की लत पर नकेल कसने के लिए शहरवासियों ने कमर कस ली है। नशे पर लगाम लगाने के लिए अब जिला प्रशासन की मदद से विभिन्न सामाजिक संगठन एकजुट होकर विशेष मुहिम चलाने की योजना बना रहे हैं। इसी के तहत 8 दिसंबर को हनुमान गेट स्थित स्वामी जीतू पतित पावन पाठशाला में सर्वसमाज की एक महापंचायत आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

भगवानदास कालिया, अनिल डाबला, राजेश डाबला, सुरेंद्र इंदौरा, राजकुमार सोलंकी, अनिल पेंटर ने बताया कि मीटिंग की अध्यक्षता साधुराम इंदौरा करेंगे। नशे व जुआ की लत ने अनेक युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का काम किया है। इसके चलते उनके परिवार का भविष्य भी दांव पर लगा हुआ है। ऐसे में आज नशे व जुआ की बढ़ती बुराई पर लगाम लगाए जाने की जरूरत है, जिसके लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए इस महापंचायत का एलान किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें