फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में महाकुंभ मेला भी शामिल : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। डीसी महावीर कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार करते हुए इसमें महाकुंभ मेला 2025 प्रयागराज को भी शामिल कर लिया गया है। इस योजना के तहत बीपीएल परिवार के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी खर्च पर कुंभ मेले में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थी इस योजना का लाभ लेने के लिए सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस अनूठी पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को इस आयोजन की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक भव्यता का अनुभव करने का अवसर प्रदान करना है। योजना के तहत पात्र तीर्थ यात्रियों को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र लाभार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा आवेदन करने के संबंध में नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र लाभार्थी महाकुंभ मेले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल पोर्टल (saralharyana.gov.in) के माध्यम से संचालित किया जाएगा। सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। यह पहल न केवल लोगों को धार्मिक अनुभव प्रदान करेगी, बल्कि हरियाणा सरकार के समाज कल्याण के प्रति समर्पण को भी दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें