फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 68वीं स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लव ने सोना व अमन ने जीती चांदी

Thu, 08 May 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विजेता ​खिलाड़ियों के साथ कोच व अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। 68वीं स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर 19 आयु वर्ग में भीम स्टेडियम के मुक्केबाज लव सिंह ने स्वर्ण व अमन ने रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ी डीपीई दीपक चौधरी व डीपीई चीनू के नेतृत्व में दिल्ली में भाग लेने गए थे। पदक विजेता दोनों खिलाड़ियों का भीम स्टेडियम में पहुंचने पर जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने स्वागत किया।
मुक्केबाज प्रशिक्षक राहुल ने बताया कि 30 अप्रैल से 5 मई तक दिल्ली के जीएन सिटी में आयोजित हुई 68वीं स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गांव बापोड़ा निवासी लव ने 60 से कम भार वर्ग में स्वर्ण और गांव हरिपुर निवासी अमन ने 52 से कम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया है। कोच राहुल ने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान समारोह से खिलाड़ियों को सार्वजनिक रूप से पहचान एवं सम्मान मिलता है। जो उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल एक तरफ जहां युवाओं को अनुशासन में रहना सिखाता है तो वही एकाग्रता के स्तर को भी बढ़ाता है। इसीलिए प्रत्येक युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है और निरोगी काया प्राप्त करने के लिए खेल सर्वोत्तम अभ्यास है। सभी युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों को जरूर अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें