फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी वायरस : पशु चिकित्सकों ने छेड़ा वैक्सीनेशन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लंपी वायरस से पशुओं को बचाने के लिए पशु पालन विभाग ने वैक्सीनेशन और जांच अभियान शुरू किया हुआ है। शनिवार को छुट्टी के बावजूद करीब एक हजार पशुओं को जिलेभर में वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

लंपी वायरस का खतरा जिले में लगातार गहराता जा रहा है। लगातार आशंकित मरीज सामने आ रहे हैं। खासकर राजस्थान बॉर्डर वाले क्षेत्रों लोहारू, सिवानी, तोशाम क्षेत्र में ज्यादा लंपी आशंकित पशु मिल रहे हैं। अब तक जिले में आशंकित मरीजों का आंकड़ा दो सौ के पार जा चुका है। लंपी वायरस के चलते जिलेभर में अलर्ट जारी किया गया है। अब जिले में 13 हजार के करीब वैक्सीन आ चुकी है।
अब पशुपालन विभाग ने वैक्सीन के जरिये लंपी पर वार की तैयारी कर ली है। इसी के तहत शनिवार को छुट्टी के दिन भी पशु चिकित्सकों ने वैक्सीनेशन अभियान चलाया। एक ही दिन में जिलेभर में करीब एक हजार वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

शनिवार को बलियाली गोशाला में पशु चिकित्सक डॉ. विजय सनसनवाल के नेतृत्व में वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। यहां करीब 200 पशुओं को वैक्सीन लगाई गई। डॉ. सनसनवाल ने बताया कि इसमें पशुओं की देखभाल रखनी जरूरी है। पशुओं का ध्यान रखे। अगर बीमार होते है तो तुरंत अलग करके उनका उपचार करें। डॉ. संदीप ने बताया कि अब तक जिले में लंपी वायरस से किसी पशु की मौत नहीं हुई है। वैक्सीनेशन अभियान जोरों पर है। हमारा लक्ष्य है कि लंपी वायरस से किसी पशु की मौत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें