फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी वायरस : 164 नए आशंकित पशु आए तो 10 ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में लंपी वायरस आशंकित पशु लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी 164 आशंकित पशु सामने आए। साथ ही 10 पशुओं ने दम दिया। अब तक जिले में 2758 आशंकित पशु सामने आ चुके हैं। जिनमें से 112 दम तोड़ चुके हैं तो 752 ठीक हो चुके हैं। बाकी को अलग रखकर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीनेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिले में अब तक करीब 91803 गायों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है और कुछ बची है, उन्हें भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिले के सिवानी, लोहारू क्षेत्र में लंपी का कहर ज्यादा है। इस कारण अब इस क्षेत्र में गायों के बाद एहतियात के तौर पर भैंसों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीनेशन ही नहीं पशुपालन विभाग के चिकित्सक गांवों खासकर गोशालाओं में जांच अभियान भी चलाए हुए है। लगातार गायों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।
------------
जिले में स्थिति नियंत्रण में है। वैक्सीनेशन कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कुछ जगह पशुपालकों ने गायों को वैक्सीन नहीं लगवाई थी, अब उन्हें वैक्सीन लगाई जा रही है। कुछ क्षेत्र ज्यादा संवेदनशीन है, जहां भैंसों को भी एहतियातन वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. प्रदीप कुमार, एसडीओ, पशुपालन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें