फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: किरण चौधरी ने किया राव दान सिंह के कार्यालय का उद्धाटन, दिखाई एकजुटता, कही ये बात

Sun, 05 May 2024 06:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा)

सार

किरण चौधरी बेटी की टिकट कटने के बाद भी कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह के समर्थन में दिखीं। उन्होंने तोशाम में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया और कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। जब तक खून का एक-एक कतरा है आपके लिए न्यौछावर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दान सिंह के लिए मेहनत करने की अपील की। 
विज्ञापन
किरण चौधरी ने किया राव दान सिंह के कार्यालय का उद्धाटन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी श्रुति की टिकट कटने के बाद से ही किरण और दाव दान सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें चल रही थी, लेकिन रविवार को तोशाम में कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के कार्यालय उद्घाटन पर किरण चौधरी ने खुद अपने ही हाथों से रिबन काटकर उद्घाटन किया और एक ही गाड़ी में राव दान सिंह और किरण भी बैठे।

विज्ञापन


ये सोशल मीडिया पर भी खूब प्रचारित हुआ। दरअसल रविवार को भिवानी महेंद्रगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह टिकट मिलने के बाद पहली बार विधायक व पूर्व मंत्री किरण चौधरी के साथ तोशाम पहुंचे। तोशाम पहुंचकर किरण चौधरी व राव दान सिंह ने सिवानी रोड पर कार्यालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी दान सिंह ने कहा कि तोशाम पहुंचने पर जो मेरा मान सम्मान किया है उसके लिए सदा आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि तोशाम से हमारा पुराना नाता है तोशाम से विधायक किरण चौधरी हमारी बहुत ही कद्दावर नेता हैं, हमें इनके साथ काम करने का सौभाग्य भी प्राप्त है।
विज्ञापन


लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार ने हर वर्ग को तंग किया है। किसानों, खिलाड़ियों, सरपंचों पर अत्याचार हुआ है। जनता इंतजार कर रही थी कब चुनाव का समय आए और बीजेपी ने अपमान किया है उसका बदला लें। पूर्व मंत्री व विधायक किरण चौधरी ने कहा की जो कांग्रेस ने फैसला किया है वो सिर माथे है।

दान सिंह हमारा उम्मीदवार है और इनकी हम दिल खोलकर मदद करेंगे। किरण चौधरी ने कहा की कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, जब तक खून का एक-एक कतरा शरीर में है उसको न्यौछावर करने के लिए कभी भी गुरेज नहीं करूंगी।  उन्होंने आह्वान किया कि अब जुट जाओ गांव-गांव में और कांग्रेस प्रत्याशी दानसिंह के लिए एक-एक वोट के लिए मेहनत करो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें