फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारू-भिवानी एक्सटेंशन हाईवे गड्ढों में हुआ तब्दील, वाहन चालक परेशान

Sun, 12 Jul 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू-भिवानी एक्सटेंशन हाईवे 709-ई पर बने गड्ढों में से गुजरती हरियाणा रोडवेज की बस। 
विज्ञापन
ढिगावामंडी। लोहारू-भिवानी एक्सटेंशन हाईवे 709-ई पर सफर करना वाहन चालकों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। गांव पोहकरवास के बस स्टैंड से लोहारू की तरफ करीब 100 मीटर चलते ही सड़क पर बने बड़े गड्ढों ने वाहन चालकों को काफी परेशान कर रखा है। छोटी कारें गड्ढों में लगने से नीचे से टूट चुकी हैं। कई वाहन मालिकों को हजारों का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

बाइक सवार युवक पानी भरे गड्ढे में संतुलन बिगड़ने से गिरकर चोटिल हो चुके हैं। रात के समय तो यह जगह और खतरनाक हो जाती है, क्योंकि गड्ढे दिखाई नहीं देते। स्थानीय लोगों और रोजाना आवाजाही करने वाले राहगीरों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। सुबह से लेकर शाम तक तो फिर भी वाहन चालक थोड़ा संभल कर अपना वाहन निकाल लेते हैं, लेकिन रात के समय हालात ज्यादा खराब हो जाते हैं। तेज स्पीड में आने वाले वाहन जब अचानक ब्रेक नहीं लगा पाते तो बड़े गड्ढों में दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों का संतुलन भी कई बार बिगड़ जाता है।


मेरी ढिगावा कस्बे में डेकोरेशन की दुकान है। हम रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं। पिछले 4-5 साल से दोनों टाइम यहां से निकलता हूं। हर बारिश में परेशानी झेलनी पड़ती है। मेरी छोटी गाड़ी कई बार नीचे से लगकर टूट चुकी है। असली कारण गांव पोहकरवास के पानी की जो निकासी है वह सड़क मार्ग की तरफ है। गांव का सारा पानी ढलान के कारण सीधा हाईवे पर आ जाता है। पानी दिन-रात यहां जमा रहता है, जिससे सड़क टूटना शुरू हो जाती है। जब तक पानी की निकासी ठीक नहीं होगी, हर साल रोड टूटती रहेगी।
विज्ञापन

-बलवंत शर्मा, जूई निवासी।


खस्ताहाल सड़क मार्ग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। पिछले 4-5 सालों से हर बरसात में यहां यही मंजर देखने को मिलता है। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाता है और वाहन चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे उनको नुकसान हो जाता है। हमने समस्या के समाधान के लिए विभाग को लिखित में भी दिया है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। गांव के गंदे पानी की निकासी के लिए हाईवे के साथ जो नाला बना हुआ है, उसका लेवल ठीक नहीं है। रोड के दूसरी तरफ जो नाला बना हुआ है, उसमें रोड के नीचे से पाइप लगाकर इसका कनेक्शन कर दिया जाए ताकि पानी सड़क पर जमा न हो और समस्या का समाधान भी हो जाए।
विज्ञापन

-भरत शर्मा, सरपंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें