फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: न्यायालय के आदेश पर लोहारू बार एसोसिएशन के चुनाव स्थगित

Fri, 26 Apr 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों अनुसार लोहारू बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए 26 अप्रैल को होने वाले चुनावों को स्थगित कर दिया गया है। सुरेंद्र सिंह बनाम बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के सीडब्ल्यूपी 8789 / 2024 के मामले में न्यायालय ने लोहारू बार एसोसिएशन के चुनावों को स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के निर्देशानुसार लोहारू बार एसोसिएशन के प्रधान, सचिव और उप सचिव पद के लिए 26 फरवरी को चुनाव होने थे। इन तीनों पदों के लिए दो दो उम्मीदवार मैदान में थे। चुनावों की लगभग सभी तैयारियों भी पूरी कर ली गई थी। चुनाव कमेटी के सदस्य एडवोकेट रामदत्त श्योराण, एडवोकेट कर्ण सिंह और एडवोकेट विनोद कुमार द्वारा गुरूवार को जारी प्रति में बताया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार आगामी तिथि तक बार एसोसिएशन लोहारू के चुनाव स्थगित किए जाते हैं। स्थगन आदेश प्राप्त होने के बाद बार काउंसिल के आगामी आदेश तक लोहारू बार एसोसिएशन के चुनाव स्थगित किए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें