फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भूख हड़ताल पर रहे लोको पायलट, उठाईं लंबित मांगेें

Thu, 04 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के रेलवे जंक्शन पर बुधवार को लोको पायलट अपनी लंबित मांगों के लिए बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे 48 घंटे तक भूखे रह कर ही ट्रेन चालएंगे। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉप एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने कहा कि लोको पायलट अपनी मांगों को लेकर 48 घंटे की भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि 7वें वेतन आयोग के अनुसार उन्हें अभी तक महंगाई भत्ता नहीं दिया गया। इसके साथ ही रिक्त पदों को भरने, साप्ताहिक विश्राम सहित विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की गई है। इसके अलावा 12 से 14 घंटे तक लगातार ड्यूटी कराई जा रही है। ऐसे में थकान के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। हड़ताल ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के नेतृत्व में की जा रही है। इसके तहत लोको पायलटों ने रेलवे स्टेशन पर धरना भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें