बहल। पुलिस ने शराब ठेके पर सेल्समैन से मारपीट और मंथली मांगने के मामले में संगठित गिरोह के गुर्गे विनोद निवासी बहल को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता मंदीप निवासी लोहानी ने बताया कि 29 अप्रैल की रात झुप्पा रोड स्थित शराब ठेके पर कुछ व्यक्ति आए और अलमारी का ताला तोड़कर रुपये लूटने का प्रयास किया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और मंथली देने के लिए धमकी दी।
थाना बहल में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर 6 मई को उप निरीक्षक अनिल कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बहल क्षेत्र से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी विनोद आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ पहले से हत्या, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम और रंगदारी मांगने जैसी संगीन धाराओं के तहत लगभग 15 प्राथमिकी दर्ज हैं। करीब चार महीने पहले ही वह जिला जेल से जमानत पर बाहर आया था। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में संगठित अपराध करता रहा है। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया। संवाद