फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह हालुवास स्थित 132केवी पावर सब स्टेशन तक आने वाले टॉवर के सर्किट का कंडक्टर टूटने 14 शहरी व ग्रामीण फीडर ठप हो गए। जिसकी वजह से आधे शहर व आसपास के सात गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार सुबह पांच बजे से ठप हुई बिजली आपूर्ति शाम चार बजे बहाल हुई।
विज्ञापन

हालुवास के 132केवी पावर हाउस से संचालित होने वाले इलेवन केवी फीडर ढाणालाडनपुर, नीमड़ीवाली फीडर, प्रहलादगढ़ फीडर, उत्तमनगर फीडर, न्यू अनाज मंडी फीडर, पतराम गेट फीडर, कन्हीराम फीडर, एसआर कॉटन इंडिपेंडेंट फीडर, ट्रीटमेंट प्लांट फीडर के अलावा 132केवी पावर हाउस से ही संचालित होने वाले 33केवी रूपगढ़ फीडर, धीराणा डीएस फीडर, झरवाई डीएस फीडर, नंदगांव एपी फीडर, नंदगांव गौशाला एपी फीडर पर बिजली आपूर्ति बाधित रही।
इन इलाकों में गुल रही बिजली
हालु मोहल्ला, पतराम गेट, कन्हीराम अस्पताल क्षेत्र, हनुमान ढाणी, हनुमान गेट, दादरी गेट, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रामगंज मोहल्ला, पीपलीवाली जोहड़ी क्षेत्र, ढाणा रोड़, कोंट रोड, कोंट रोड शांति नगर कॉलोनी, दादरी गेट पानी की टंकी क्षेत्र, हालुवास गेट, नई बस्ती सहित आसपास की कई कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति दिनभर ठप रही। वहीं गांव हालुवास, ढाणा लाडनपुर, निमड़ीवाली, प्रहलादगढ़, झरवाई, नंदगांव में भी बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बारिश न होने से बिजली डिमांड दोगुनी
जबरदस्त उमस और बदन झुलसाने वाली गर्मी की वजह से बिजली की डिमांड दोगुनी हो गई है। जिले में रोजाना 53 लाख यूनिट से बढ़कर बिजली की खपत एक करोड़ यूनिट तक पहुंच गई। ऐसे में लोग 11 घंटे तक बिजली के बिना कैसे रहे होंगे, इसका अंदाजा भी सहज लगाया जा सकता है। निगम अधिकारी भी पावर सब स्टेशन ठप होने से आपूर्ति को सुचारु कराने में खूब पसीना बहाते रहे।
दादरी रोड पर हालुवास स्थित 132केवी पावर सब स्टेशन तक दादरी बीबीएमबी से लाइन टॉवरों के जरिए आ रही है। अचानक ही एक टॉवर के सर्किट के कंडक्टर में खराबी आ गई। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई है। दोपहर बाद तकनीकी अधिकारियों की टीम ने फाल्ट ठीक कर आपूर्ति को चालू कर दिया।
विज्ञापन

-रवींद्र घणघस, कार्यकारी अभियंता, सिटी डिवीजन भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें