फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापों से मुक्ति व मोक्ष प्राप्ति में सहायक माना जाता है एकादशी का व्रत : पूर्णेंदु महाराज

Wed, 26 Mar 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं को कथा सुनाते संत स्वामी पूर्णेंदु महाराज। 
विज्ञापन
भिवानी। कीर्ति नगर स्थित मंगेज भवन में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को सद गृहस्थ संत स्वामी पूर्णेंदु महाराज ने श्रद्धालुओं को एकादशी व्रत और गोदान के महत्व के बारे में बताया। ट्रस्ट अध्यक्ष प्रदीप कुमार उर्फ सोनू व कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 29 मार्च तक चलेगी तथा 29 मार्च को हवन एवं प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन होगा।
विज्ञापन

कथावाचक सद गृहस्थ संत स्वामी पूर्णेंदु महाराज ने बताया कि एकादशी व्रत का विशेष महत्व है, क्योंकि यह व्रत पापों से मुक्ति दिलाने वाला और मोक्ष प्राप्ति में सहायक माना जाता है। जो भक्त एकादशी के दिन गोदान करता है, उसे पुण्य लोक की प्राप्ति होती है। गोदान से समस्त दोषों का नाश होता है और व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में शुभ फल प्राप्त होते हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया और गौ सेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर शिव शक्ति सनातन धर्म के अध्यक्ष प्रदीप पाराशर उर्फ सोनू, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, संतोष हुड्डा, माया मुदगिल, केला देवी तालु, राजेश सहरावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें