फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बाबा शंकर गिरि महाराज की पुण्यतिथि भंडारा एक को

Wed, 26 Mar 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बाबा जहर गिरि आश्रम में गुरु महाराज श्री श्री 1008 बाबा शंकर गिरि महाराज की वार्षिक 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भंडारा एक अप्रैल को लगाया जाएगा। यह जानकारी जहर गिरि आश्रम में हुई शिव शक्ति जनकल्याण सेवा ट्रस्ट की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए महंत डॉ. अशोक गिरी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मधूरा मंगला कल्याणी पावन पुण्य धरा छोटी काशी के अवसर पर 13 अखाड़ों के सन्यासी, जिसमें 7 अखाड़े नागा साधु, 6 बैरागी साधुओं के सभी अखाड़ों के मंत्री, महामंत्री, श्रीमहंत, महंत, बोधक संयासी और स्थानापति पधारेंगे। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसका प्रसाद गंगाजल से बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 27 मार्च को भट्टी पूजन किया जाएगा। उसके पश्चात भट्टी में सभी देवताओं का अग्नि का वास करके प्रसाद निर्माण किया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तों से आग्रह किया कि वे भी इसमें सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बने। इस अवसर पर बाबा कैलाश गिरि, दक्ष गिरि, कामाख्या गिरि, लेशु सेन, सुनील बोदिया, पारस शर्मा, आचार्य बसंत शास्त्री, मनोज शर्मा, प्रताप सरपंच, शिव गिरि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें